Tuesday, March 3, 2026
Home Current News दीपोत्सव 2024 : ‘पुष्पक विमान’ से अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, CM योगी...

दीपोत्सव 2024 : ‘पुष्पक विमान’ से अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, CM योगी ने किया स्वागत 

Advertisement

अयोध्या में आज से दीपोत्सव शुरू हो गया है इस दीपोत्सव के लिए सरयू नदी के घाटों को लगभग 28 लाख दीपों से सजाया गया है इस भव्य दीपोत्सव समारोह से पहले भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे। भगवान श्री राम के ‘पुष्पक विमान’ (हेलीकॉप्टर) से अयोध्या पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। बता दें कि रामनगरी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव होने जा रहा है।

Ayodhya में उतरा पुष्पक विमान, प्रभु राम के रथ को सीएम ने खुद खिंचा; ऐसे हुआ  राज्याभिषेक- Live Times

भगवान श्री राम के अयोध्या पहुंचने पर उनके रथ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार स्थल तक खींचकर पहुंचाया बाद में मुख्यमंत्री योगी ने भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती भी उतारी इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी, राज्यपाल और डिप्टी सीएम  ने किया भव्य स्वागत, देखिए तस्वीरें..

बुधवार को छोटी दिवाली के दिन भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने के अवसर पर पूरे शहर में उत्सव मनाया जा रहा है। इस भव्य दीपोत्सव समारोह के अवसर पर रामायण के प्रसंगों को दर्शाती झांकियों की साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक एक शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें देशभर के शास्त्रीय नर्तकों की प्रस्तुति ने राम पथ पर अपना जादू बिखेरा।