Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक :...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक : अनिल विज

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और उनके निधन को दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक बताया। सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लिखा कि “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक है। मैं उनके निधन पर दुख व्यक्त करता हूं”।


बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व पीएम के निधन के संबंध में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें बताया गया, ”अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना देते हैं। उनकी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों का उपचार किया जा रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर ही उन्हें अचानक बेहोशी आ गई। घर पर तुरन्त उन्हें बचाने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्व पीएम के निधन पर मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के कईं बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज 27 दिसंबर के लिए निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब में हुआ था। वह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। उन्होंने 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी जगह ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments