Saturday, March 7, 2026
Home Current News नगला फॉर्म के सरपंच पर जानलेवा हमला, 2 ट्रैक्टरों से कार...

नगला फॉर्म के सरपंच पर जानलेवा हमला, 2 ट्रैक्टरों से कार कुचलने की कोशिश की

Advertisement

करनाल में नगला फॉर्म के सरपंच पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मेरठ रोड से घर की तरफ लौट रहे सरपंच की कार के दोनों तरफ दो ट्रैक्टर आ गए, ट्रैक्टरों पर सवार हमलावरों ने कार को दोनों तरफ से कुचलने की कोशिश की, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत ये रही कि सरपंच ने कार के ब्रेक लगाए और वो सुरक्षित बाहर निकल गया. वहीं हमले के बाद दोनों ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है..