HomeCurrent Newsदिल्ली में DDA का बड़ा ऐलान, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर का...

दिल्ली में DDA का बड़ा ऐलान, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर का 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट

दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने अपने सबसे पुराने स्टाफ क्वॉर्टरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सफदरजंग डिवेलपमेंट एरिया और ओल्ड राजेंद्र नगर में बने पुराने क्वॉर्टरों को पूरी तरह नए सिरे से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का जिम्मा सरकारी कंपनी NBCC को सौंपा गया है और इसके लिए लगभग 775 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पुराने ढांचे की जगह आधुनिक सुविधाओं वाले नए आवासीय परिसर तैयार किए जाएंगे, ताकि DDA कर्मचारियों के लिए बेहतर रहने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इसके लिए DDA और NBCC के बीच दो अलग-अलग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिनके तहत कुल 1.66 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने मौजूदा निर्माणों का रीडिवेलपमेंट किया जाएगा।

वर्तमान में ओल्ड राजेंद्र नगर में 117 फ्लैट और सफदरजंग में 152 फ्लैट DDA कर्मचारियों के स्टाफ क्वॉर्टर के रूप में उपयोग में हैं। इस रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट में NBCC केवल सलाहकार नहीं होगी। कंपनी मास्टर प्लान बनाने, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने, निर्माण की निगरानी और पूरे प्रोजेक्ट के अंतिम चरण तक जिम्मेदार रहेगी। साथ ही, लागत और संभावित राजस्व का मॉडल भी NBCC तैयार करेगी। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार, ओल्ड राजेंद्र नगर का बिल्ट-अप एरिया लगभग 99,635 वर्ग मीटर और सफदरजंग का लगभग 65,925 वर्ग मीटर होगा।

मार्केट बिक्री से पूरी होगी लागत 

NBCC के अनुसार यह परियोजना आत्मनिर्भर मॉडल पर आधारित होगी। नए निर्माण के कुछ हिस्सों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बाजार में बेचा जाएगा, जिससे मिलने वाली राशि से पूरे प्रोजेक्ट की लागत पूरी की जाएगी। शेष फ्लैट DDA कर्मचारियों के स्टाफ क्वॉर्टर के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे।

परियोजना का विकास मास्टर प्लान-2021 और CPWD मानकों के अनुसार किया जाएगा, जिससे यह न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बल्कि दीर्घकालिक रूप से स्थायी और कार्यक्षम भी साबित होगा।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद पहुंचे CM योगी, RSS-BJP समन्वय बैठक में हुए शामिल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments