Friday, March 6, 2026
Home Current News पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन, CM सुक्खू ने साइकिल रैली...

पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन, CM सुक्खू ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पर्यावरण दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया, इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूली छात्रों और साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को अगले पांच वर्षों के लिए प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचलघोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, आगे उन्होंने कहा कि हिमाचल को प्रकृति ने जो सुंदरता दी है, उसकी रक्षा करना सभी का दायित्व है, राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।