Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent News'जम्मू-कश्मीर में पहली बार मनाया गया संविधान दिवस', SC के कार्यक्रम में...

‘जम्मू-कश्मीर में पहली बार मनाया गया संविधान दिवस’, SC के कार्यक्रम में बोले PM मोदी

75वें संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (26 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट के एक कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए नई न्यायिक संहिता लागू की गई है। दंड आधारित व्यवस्था अब न्याय आधारित व्यवस्था में बदल गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने कहा, “हमारा संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत पर खरा उतरा है। संविधान की मजबूती के कारण ही आज बाबा साहेब का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू हो पाया है। जम्मू-कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाया गया। आज भारत परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है और भारत का संविधान हमें रास्ता दिखा रहा है। यह हमारे लिए मार्गदर्शक बन गया है।”

संविधान निर्माताओं की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे संविधान निर्माता जानते थे कि भारत की आकांक्षाएं, भारत के सपने समय के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। वे जानते थे कि स्वतंत्र भारत और भारत के नागरिकों की जरूरतें बदल जाएंगी, चुनौतियां बदल जाएंगी। इसीलिए उन्होंने हमारे संविधान को सिर्फ कानूनों की किताब बनाकर नहीं छोड़ा। बल्कि उन्होंने इसे एक जीवंत, निरंतर बहने वाली धारा बना दिया।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments