Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, CM आतिशी के खिलाफ चुनाव...

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, CM आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अल्का लांबा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी AAP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आप के दिग्गज नेताओं के खिलाफ अपने प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

नई दिल्ली सीट पर आप के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारा है। वहीं, कालकाजी सीट पर आप की लोकप्रिय नेता आतिशी का सामना करने के लिए कांग्रेस ने अलका लांबा को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की यह रणनीति आप के प्रभाव को चुनौती देने और अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जहां भाजपा भी अपनी भूमिका निभाएगी।

चुनाव प्रचार ने दिल्ली की सियासी गर्मी बढ़ा दी है, और सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस की यह रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments