Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही कांग्रेस- नायब सिंह सैनी

हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही कांग्रेस- नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के समर्थन में रैली की। बिना रुके विकास, भाजपा पर विश्वास जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री ने रोहतक को अपनी कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें कम समय मिला है, लेकिन उस कम समय में भी उन्होंने हरियाणा के लिए कड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीति स्पष्ट है और विजन भी स्पष्ट है। हमें पता है कि किस गति से चलना है, इसीलिए मात्र 56 दिनों में हरियाणा के विकास के लिए 126 कड़े फैसले लिए गए। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है, हुड्डा और उनके पुराने नेता हरियाणा और रोहतक को 2014 से पहले के भयावह दौर में ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा को आगे नहीं ले जाना चाहती, बल्कि उसे 20 साल पीछे ले जाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी 2014 से पहले वाली स्थिति पैदा करना चाहती है, जहां वे नौकरियां बेचते थे और गरीब लोगों को नौकरी पाने के लिए अपनी जमीन और गहने बेचने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच आज भी 2014 से पहले वाली ही है और उसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की अधिक आयु पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कई उम्मीदवार 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं, इसलिए कांग्रेस अब बूढ़ी हो गई है और तेज गति से काम नहीं कर सकती। किलोई, गन्नौर, गोहाना और असंध से कांग्रेस के उम्मीदवार 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं। कांग्रेस ने बुजुर्गों पर दांव लगाया है, लेकिन मैं हुड्डा साहब, कुलदीप शर्मा और कादियान को आश्वस्त करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य की चिंता न करें, भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड के अलावा उनके लिए भी 5 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्रावधान किया है।

भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं, ईडी ने उनके 850 करोड़ रुपए जब्त कर लिए हैं और वे कहते हैं कि भाजपा ने संकल्प पत्र में उनकी नकल की है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कोई उनकी नकल नहीं कर सकता। कांग्रेस के झूठ का पुलिंदा खुलते ही उनके एक उम्मीदवार ने जनता के बीच खड़े होकर कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर वे दो लाख नौकरियां देंगे, जिसमें से 2000 नौकरियों का कोटा उन्हें मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments