Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना...

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से बनाया प्रत्याशी 

आखिरकार लंबे जद्दोजहद और मंथन के बाद कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर अपने 32 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में अपने मौजूदा सभी 28 विधायकों में से 27 विधायकों पर विशवास जताते हुए उनको दोबारा से चुनावी मैदान में उतारा है वहीं बाद में पानीपत जिले की इसराना सीट से बलबीर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई। वहीं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी ने पिछले दिनों जजपा से कांग्रेस में आए विधायक रामकरण काला को शाहाबाद और सरकार से अपना समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को नीलोखेड़ी से टिकट दिया है।

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान खुद होडल से प्रत्याशी होंगे साथ ही पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को गढ़ी सांपला से चुनावी मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments