Shimla Nagar Nigam चुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की जीत, CM Sukhu ने दी बधाई

शिमला नगर निगम चुनाव के 34 वार्डों के आज परिणाम घोषित हो गए है। इस चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों में से कांग्रेस ने 24 पर जीत हासिल की है BJP ने 9 और CPIM ने सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल की।

CM Sukhu ने दी बधाई

शिमला नगर निगम चुनाव पर CM Sukhu ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘पिछले 10 साल में ये पहला चुनाव है, जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है। 10 साल बाद नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ कर हम आए हैं’।

बता दें कि, शिमला नगर निगम चुनाव में महिलाओं का वर्चस्व रहा। 34 वार्डों में से 20 वार्डों में महिलाओं ने जीत दर्ज की है।