कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी, दलितों का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा: ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता मंगलवार को प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मोदी के जन्म दिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार के कामों को गिनाया और कांग्रेस प्रत्याशी को आड़े हाथों लिया।

Sep 18, 2024 - 09:06
 9
कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी, दलितों का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा: ज्ञानचंद गुप्ता
कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी, दलितों का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा: ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता मंगलवार को प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मोदी के जन्म दिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार के कामों को गिनाया और कांग्रेस प्रत्याशी को आड़े हाथों लिया। वहीं कुमारी सैलजा के मामले में उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस का हमेशा से ही दलित विरोधी एजेंडा रहा है। श्री गुप्ता ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री की पंचकूला के बरवाला मंडल में होने वाली जन आशीर्वाद रैली की भी जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, रंजीता मेहता आदि मौजूद रहे।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से कांग्रेस के नेताओं में बौखलाहट बढ़ रही है। बौखलाएं कांग्रेस नेताओं को हरियाणा का विकास दिखाई नहीं दे रहा है, कांग्रेस नेता झूठ बोल बोलकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन को आड़े हाथों लेते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि चंद्र मोहन खुद डिप्टी सीएम रह चुके, तब उन्होंने पंचकूला का विकास क्यों नहीं कराया? ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के लोगों की फितरत है झूठ बोलकर वोट लेना। श्री गुप्ता ने कहा कि अब हरियाणा बदल चुका है और हरियाणा की जनता जागरूक है। जनता इस बार भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हमनें दो दिन पूर्व एक महासंपर्क अभियान शुरू किया था, 221 बूथों में से 180 बूथों हम लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर चुके। उन्होने कहा कि हमारा संपर्क अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा का माहौल बना हुआ है हर व्यक्ति भाजपा के विकास कार्यों की चर्चा जगह-जगह जन जन कर रहा है, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की धड़कनें बढ़ गई है और उन्हें अपनी हार निश्चित लगने लगी है, इसलिए बौखलाहट में झूठ फैला रहे हैं।ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा का चुनावी अभियान काफी तेज चल रहा हैं केंद्रीय मंत्रियों के दौरे लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखा है।

चंद्रमोहन के बारे में पूछे गए एक सवाल पर श्री गुप्ता ने कहा कि चंद्रमोहन चार बार लगातार विधायक, डिप्टी सीएम भी रहे। अपने 18 साल के कार्यकाल में चंद्र मोहन ने पंचकूला को पेरिस क्यों नहीं बनाया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता झूठ बोलकर अपनी नामाकियों को छिपा रहे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि अपने दो कार्यकाल में पंचकूला की दशा और दिशा को बदला है। पंचकूला में हमारी सरकार ने 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सडक़ों का निर्माण, एजुकेशन के अंदर आईटीआई, पोलिटेक्रिक, स्किल सेंटर, गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज व 100 बैड से 500 बैड का अस्पताल के अलावा अन्य विकास कार्य किए। कुमारी सैलजा के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सांसद कुमारी सैलजा पर की गई अभद्र टिप्पणी निदंनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हमेशा दलित विरोधी चेहरा रहा है। क्योंकि कांग्रेस में रहते हुए अशोक तंवर के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow