‘जिनका रंग भगवान श्री कृष्ण जैसा होता है कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है- PM नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डॉ.हिना विजयकुमार गावित के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस वालों ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात-दिन एक किया था साथ ही उन्होंने सैम पित्रौदा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे के गुरू ने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है, रंग के आधार पर भेद का आरोप लगाया है जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है उन्हें कांग्रेस अफ्रीकन मानती है इसलिए द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बने यह उन्हें मंजूर नहीं था।