Congress अध्यक्ष राहुल गांधी के 2 भारत वाले बयान पर हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पलटवार…

राहुल गांधी के 2 हिंदुस्तान वाली बात पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया और कहा है कि राहुल गांधी को एक भारत में 2 भारत नजर आना स्वाभाविक सी बात है, क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों के बीच में हुआ है। अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी इटली से थी और उनके पिता राजीव गांधी भारत से थे, इस कारण से उन्हें 2 हिंदुस्तान नजर आ रहे हैं।

अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी इटली और भारत की संस्कृतियों में पलकर बड़े हुए हैं। द्वंद उनके जीवन का हिस्सा है। राहुल गांधी के चरित्र मे हमेशा द्वंद नजर आता है।

क्या था राहुल गांधी का बयान ?

बता दें कि राहुल गांधी ने आम बजट के बाद लोकसभा में अपने बयान में केंद्र सरकार पर जोरदार हमले किए और कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। जिसमें एक अमीर का है और दूसरा गरीब का। राहुल ने कहा कि दोनों हिंदुस्तान के बीच खाई गहरी होती जा रही है।