Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए सचिवालय में रखी गई...

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए सचिवालय में रखी गई शोक सभा, दो मिनट का रखा मौन

शिमला में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सचिवालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सचिवालय के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस शोक सभा के दौरान हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, पहलगाम में आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, ये हमला न केवल देश की सुरक्षा को चुनौती है, बल्कि हमारी भावनाओं पर भी आघात है। हमें इन नागरिकों की कुर्बानी को याद रखना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments