HomeBreaking Newsपश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए सिलीगुड़ी आइए… Video शेयर कर...

पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए सिलीगुड़ी आइए… Video शेयर कर PM मोदी ने दिया संदेश

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई विशाल जनसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। वीडियो में PM मोदी हेलीपैड के पास खड़े होकर समर्थकों की भीड़ को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए सिलीगुड़ी आइए… लोगों के दिलों-दिमाग में सिर्फ भाजपा है।”

भारी भीड़ को बताया जनसमर्थन का संकेत

वीडियो और तस्वीरों में हेलीपैड के पास बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखाई दी। पीएम मोदी ने इसे जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि यह बदलाव की लहर है, जो पूरे बंगाल में दिखाई दे रही है।

TMC सरकार पर विकास को लेकर हमला

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में उत्तर बंगाल के विकास की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी, जो नॉर्थ बंगाल का गेटवे है, उसे बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और उद्योग के मामले में पीछे रखा गया।

4 मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार

PM मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव में बदलाव तय है। उन्होंने TMC को चेतावनी देते हुए कहा, “कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद BJP सरकार बनेगी और 15 साल का हिसाब देना पड़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि TMC ने अपने कार्यकाल में विकास के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

युवाओं से किया भविष्य तय करने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने खासतौर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव उनके भविष्य को तय करेगा। उन्होंने कहा कि जो युवा आज वोट देने जा रहे हैं, उन्होंने पिछले 15 वर्षों में राज्य की स्थिति देखी है और अब बदलाव का समय है। पीएम मोदी ने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह देश की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल की जनता इस बार बदलाव का फैसला करेगी।

Read More

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कोयला ट्रक दुकानों में घुसा, 2 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments