HomeBreaking Newsपेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, हादसे में 66...

पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, हादसे में 66 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Colombia Military Plane Crash: कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में एक बड़ा सैन्य विमान हादसा सामने आया है, जहां 110 सैनिकों को ले जा रहा एक मिलिट्री प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 66 सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है।

यह हादसा पुएर्तो लेगुइजामो कस्बे के पास हुआ

यह हादसा सोमवार को पुएर्तो लेगुज़ामो कस्बे के पास हुआ, जो पेरू की सीमा के करीब स्थित है। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा एक शहरी इलाके से महज 3 किलोमीटर दूर हुआ, जिससे बड़ी त्रासदी टलने की भी बात कही जा रही है।

हादसे के वक्त विमान में 110 सैनिक सवार

कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस C-130 था, जो दुनिया भर में सैन्य परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त विमान में 110 सैनिक सवार थे।

दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया

घटना के बाद सामने आए वीडियो में दुर्घटनास्थल से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे से कई सैनिकों को बाहर निकाला, जिनमें से 50 से अधिक जीवित पाए गए।

इस हादसे पर गुस्तावो पेट्रो ने गहरी चिंता जताई

इस हादसे पर गुस्तावो पेट्रो ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक भयावह घटना है, जो नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने सैन्य बेड़े के आधुनिकीकरण में हो रही देरी को भी इस दुर्घटना से जोड़ा और कहा कि अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि हरक्यूलिस C-130 विमान को पहली बार 1950 के दशक में पेश किया गया था और 1960 के दशक के अंत से कोलंबिया की वायुसेना इसका इस्तेमाल कर रही है। हालांकि समय-समय पर इसमें अपग्रेड किए गए हैं, लेकिन पुराने होते उपकरणों को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Read More: 
E20 के बाद अब E30 पेट्रोल की तैयारी, तेल कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच AIDA ने सरकार से की 30% एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने की मांग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments