Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कब...

हरियाणा में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कब बरसेंगे बदरा ?

Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। हरियाणा में भी इसका असर साफ देखा जा सकता है। भीषण ठंड के चलते लोग अपने घरों में रहे के लिए मजबूर है। शीतलहर और कोहरे ने ठिठुरन काफी बढ़ा रखी है। इसको लेकर मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। आज भी मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड पहले से अधिक बढ़ने वाली है। मौसम विभाग की ओर से पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल और पंचकूला के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में कोल्ड वेव का कहर
धुंध के साथ ही हरियाणा के 7 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड वेव भी चलने वाली है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, जींद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अभी हरियाणा के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

इस दिन बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी, इसके बाद 11 और 12 जनवरी को बारिश की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के हल्की हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड का पारा और बढ़ जाएगा।