Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsअयोध्या मंडल के विधायकों साथ CM योगी की बैठक, सभी विधायकों से...

अयोध्या मंडल के विधायकों साथ CM योगी की बैठक, सभी विधायकों से विकास कार्यों की लेंगे जानकारी

CM योगी आदित्यनाथ ने 26 जुलाई को अयोध्या मंडल के सभी विधायकों को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया है। सभी विधायक पीडब्ल्यूडी और पर्यटन विकास के कार्यों से संबंधित दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन देंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या मंडल के विधायकों से उन सभी कार्यों के बारे में फीडबैक लेंगे जो पूरे हो चुके हैं या अभी होने बाकी हैं। 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की बैठक होगी।

शुक्रवार को अयोध्या के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक को लेकर सर्किट हाउस में पर्यटन और PWD के अधिकारियों के साथ मंथन किया। किस विधायक के क्षेत्र में क्या काम हुआ है और क्या और काम होना है, इसका फीडबैक मुख्यमंत्री लेंगे। सपा से निष्कासित विधायक अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह भी मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments