Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsप्रयागराज में CM योगी महाकुंभ 2025 की तैयारियों का लेंगे जायजा, 238...

प्रयागराज में CM योगी महाकुंभ 2025 की तैयारियों का लेंगे जायजा, 238 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे जहां वह महाकुम्भ 2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी महाकुंभ के लिए 238 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में महाकुम्भ को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ-साथ नगर निगम में नए कंट्रोल रूम का अनावरण भी शामिल है।

नगर निगम में नए कंट्रोल रूम का अनावरण के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म किट और नाविकों को लाइफ जैकेट समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ देंगे इसके साथ ही वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments