Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsआज हापुड़ जाएंगे CM योगी, गंगा एक्सप्रेस-वे और गंगा पुल का करेंगे...

आज हापुड़ जाएंगे CM योगी, गंगा एक्सप्रेस-वे और गंगा पुल का करेंगे निरीक्षण

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 27 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वह हरदोई, शाहजहांपुर और हापुड़ जिलों में इस परियोजना के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में उन्नत मशीनों और तकनीक से लैस कुशल इंजीनियर और दक्ष तकनीशियन लगातार काम कर रहे हैं। CM योगी जलालाबाद पहुंचकर निर्माण कार्य और तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। योगी सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिल सके।

CM योगी करेंगे जमीनी हालात का निरीक्षण

CM तीन जिलों हरदोई, शाहजहांपुर और हापुड़ में एक्सप्रेसवे निर्माण की जमीनी हालात का निरीक्षण करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी के तीन समूहों में किया जा रहा है, जिसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। सीएम योगी के इस दौरे का उद्देश्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी लाना, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और तय समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों और इंजीनियरों को सभी आवश्यक जानकारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

CM योगी हवाई पट्टी का निरीक्षण करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाहजहांपुर पहुंचेंगे। यहां वह गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनी 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निरीक्षण करेंगे। वायुसेना ने हवाई पट्टी पर अपना रिहर्सल शुरू कर दिया है। वायुसेना का रिहर्सल 26 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। 2 और 3 मई को वायुसेना के लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इस दौरान कई लड़ाकू विमान टच एंड गो का रिहर्सल भी करेंगे। मुख्यमंत्री आज 12:05 बजे जलालाबाद क्षेत्र के पीरू गांव के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments