HomeBreaking Newsजापान दौरे पर CM योगी, यूपी को मिला ₹11 हजार करोड़ का...

जापान दौरे पर CM योगी, यूपी को मिला ₹11 हजार करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली। विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इन करारों को भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

कई कंपनियों के साथ हुआ समझौता

जिन कंपनियों के साथ समझौते हुए उनमें कुबोता कॉरपोरेशन, मिंडा कॉरपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (JAE), नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओ एंड ओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्रा. लि. शामिल हैं। ये निवेश कृषि यंत्र निर्माण, औद्योगिक मशीनरी, जल एवं पर्यावरण अवसंरचना, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े हैं।

1890 में स्थापित और ओसाका मुख्यालय वाली कुबोता कॉरपोरेशन कृषि एवं औद्योगिक मशीनरी निर्माण में वैश्विक पहचान रखती है। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, इंजन और निर्माण उपकरणों के साथ कंपनी जल एवं पर्यावरण समाधान के क्षेत्र में भी सक्रिय है। एस्कॉर्ट्स कुबोता लिमिटेड के सहयोग से भारत में विनिर्माण विस्तार और फार्म मैकेनाइजेशन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में साझेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के दौरान ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से जुड़े क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स (JAE) ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस के लिए एडवांस कनेक्टर्स में विशेषज्ञ है। नागासे एंड कंपनी के साथ सहयोग से एडवांस्ड मैटेरियल्स और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।

प्रिंटिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट में निवेश

सीको एडवांस उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीन प्रिंटिंग इंक और कोटिंग सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है। इसके उत्पाद ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में उपयोग होते हैं। ओ एंड ओ ग्रुप ने हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश के लिए समझौता किया है।

Read More

हरियाणा सचिवालय की इमारत से सीनियर सेक्रेटरी ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू की जांच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments