Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsUP में पराली जलाने को लेकर CM योगी सख्त, लापरवाही पर जिम्मेदार...

UP में पराली जलाने को लेकर CM योगी सख्त, लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई 

उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है, मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पराली जलाने की घटनाओं को शून्य किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है इसलिए किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक किया जाए, सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की गई है वो सेटेलाइट के जरिए पराली जलाने की घटनाओं की लगातार निगरानी करें और संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

सरकार द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि, फसल अवशेष जलाने पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई जाएगी। दो एकड़ से कम क्षेत्र पर 2,500, दो से पांच एकड़ तक 5 हजार और पांच एकड़ से अधिक पर 15,000 का जुर्माना निर्धारित किया गया है, प्रत्येक 50 से 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जो पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments