HomeCurrent Newsहोली पर कानून-व्यवस्था के लिए CM योगी सख्त, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट और...

होली पर कानून-व्यवस्था के लिए CM योगी सख्त, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट और नशे में गाड़ी चलाने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में होली और रमजान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों के डीएम, एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों को त्योहार के दौरान लगातार फील्ड में मौजूद रहने और हालात पर नजर बनाए रखने को कहा है।

सीएम योगी ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

यातायात नियमों के सख्त पालन के आदेश

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि त्योहारों के दौरान ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके तहत नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा नशे में गाड़ी चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि त्योहार के दौरान सड़क सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

अतिरिक्त बसों का संचालन – CM योगी

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाने का आदेश दिया गया है। साथ ही लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर तैनात किए जाएंगे, ताकि थकान के कारण दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी अनफिट बस का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी फील्ड में रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर

सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही है। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस और प्रशासन समन्वय के साथ काम करें और लगातार गश्त बढ़ाएं। कुख्यात अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाए, ताकि किसी भी तरह का विवाद या तनाव की स्थिति ना बने।

Read More

इटली के मिलान शहर में बड़ा हादसा, ट्राम पटरी से उतरकर इमारत से टकराई, 38 लोग घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments