HomeBreaking Newsगाजियाबाद पहुंचे CM योगी, RSS-BJP समन्वय बैठक में हुए शामिल

गाजियाबाद पहुंचे CM योगी, RSS-BJP समन्वय बैठक में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की समन्वय बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

करीब दो घंटे तक चली बैठक

सिटी मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय के अनुसार मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक निर्धारित था। इस दौरान सीएम योगी ने संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से बातचीत की। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूरे प्रदेश में होंगी ऐसी बैठकें

अधिकारियों के मुताबिक RSS और भाजपा के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकें पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत इस वर्ष गाजियाबाद से की गई है। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के लिए रवाना होंगे। वहां कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह शाम को दोबारा गाजियाबाद लौटेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला! 5 दिनों में 5000 बम गिराने का दावा, सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments