Tuesday, March 10, 2026
Home Current News CM योगी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई निरीक्षण, अधिकारियों को दिए...

CM योगी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisement

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और राहत एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित गांवों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही उन्होंने ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि राहत सामग्री समय पर सभी ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचे और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए, इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में खाना, साफ पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।