CM योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ श्री राम लला के दरबार में लगाई हाजिरी

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ श्री राम लला के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके साथ भाजपा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई राष्ट्रीय लोक दल के विधायक भी श्री राम के दर्शन करने पहुंचे।

इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।

बता दें कि जनसत्ता पार्टी (लोकतांत्रिक) के दिग्गज नेता और विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी आज श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या राम मंदिर पहुंचेंगे। साथ ही प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा भी राम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं।