Saturday, March 7, 2026
Home Current News कासगंज में CM योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम, 724 करोड़ रुपये की योजनाओं का...

कासगंज में CM योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम, 724 करोड़ रुपये की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कासगंज के दौरे पर रहेंगे, सीएम योगी के तय कार्यक्रम के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े दस बजे कासगंज पहुंचेंगे।

यहां सीएम योगी करीब 724 करोड़ की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, इन परियोजनाओं में सड़क, पुल निर्माण पेयजल योजनाएं और विद्यालय निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री 25.63 हेक्टेयर में बने नवनिर्मित पुलिस लाइन का भी उद्घाटन करेंगे, इधर सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।