Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा के चुनावी रण में उतरे CM योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस को लिया...

हरियाणा के चुनावी रण में उतरे CM योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में हैट्रिक लगाकर लगातार तीसरी बार जीतते हुए सत्ता पर काबिज होने का दावा कर रही बीजेपी ने अब अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में कई स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस पर जमकर तंज कसा।

योगी ने कहा कि कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, आम जनता के विकास से उसका कोई सरोकार नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन और डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में पहले अराजकता चरम पर थी वहां बीते 7 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज यूपी में निवेश हो रहा है और वो देश का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में काम कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि दंगा करने वालों की कई पुश्तों की सम्पत्तियां जब्त करने का काम सरकार करेगी।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी भारत की आस्था पर टिप्पणी करते हैं। इनकी सरकारों में मंदिरों से भी पैसा वसूलने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि ये लोग जाति को लेकर भ्रम फैलाते हैं। इनके अंदर विकास कराने की क्षमता ही नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments