HomeBreaking Newsफरीदाबाद को CM सैनी का बड़ा गिफ्ट, 120 करोड़ रुपये की सौगात...

फरीदाबाद को CM सैनी का बड़ा गिफ्ट, 120 करोड़ रुपये की सौगात के साथ किसानों से किया ये वादा…

नायब सिंह सैनी की फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘विकसित फरीदाबाद रैली’ सेक्टर-12 हुड्डा मैदान में शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम में मौजूद मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री(CM Saini) का जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम सैनी ने संत सूरदास की पावन धरती को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। इस दौरान उन्होंने करीब 120.73 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही हाल ही में आयोजित रोजगार मेले का जिक्र करते हुए उन युवाओं को बधाई दी, जिन्हें नौकरी के अवसर मिले और नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

सरकार की उपलब्धियों का किया उल्लेख 

सीएम सैनी ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 217 वादों में से 60 को एक साल के भीतर पूरा कर लिया गया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की, लेकिन अब जनता ने उन्हें नकार दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम कर रही है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है।

किसानों को दिलाया भरोसा 

नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते जिन फसलों को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है, जबकि पूर्व सरकार के समय में विकास कार्य सीमित दायरे तक ही रहे।

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के विकास को लेकर कई नई योजनाओं की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सेक्टर-8 में PPP मॉडल पर आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद में एक भव्य म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा और सेक्टर-12 में बैंक्वेट हॉल विकसित किया जाएगा। राज्य खेल परिसर में खेल सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा, वहीं केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी योजना है। इन मांगों को राजस्व एवं नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा उठाया गया था।

बजट में अहम परियोजनाओं को दी गई मंजूरी 

रैली के आयोजन की जिम्मेदारी भी विपुल गोयल की देखरेख में ही संभाली जा रही है। मौसम को ध्यान में रखते हुए मंच को वाटरप्रूफ तिरपाल से तैयार किया गया है, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बजट में फरीदाबाद के लिए कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनका शुभारंभ इसी रैली के दौरान किया जा रहा है।

इन योजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। भाजपा नेतृत्व ने इस रैली को ऐतिहासिक करार दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रैली से पहले विपुल गोयल स्वयं तैयारियों का निरीक्षण कर चुके हैं, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें : 10वीं फेल किसान ने क्या खूब चलाया दिमाग, इतने कम समय में खड़ी कर दी हजारों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments