Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM सैनी ने R.U.B और R.O.B का किया उद्घाटन, हिसार शहर की...

CM सैनी ने R.U.B और R.O.B का किया उद्घाटन, हिसार शहर की कनेक्टिविटी में होगा और सुधार

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के सूर्य नगर में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का विधिवत उद्घाटन किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिससे शहर के यातायात को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना हिसार के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे शहर की कनेक्टिविटी में और सुधार होगा।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार प्रदेश भर में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी की कुल लंबाई 1185 मीटर हैं तथा इसको बनाने में कुल 79 करोड़ 40 लाख की लागत आई हैं। वर्तमान सरकार हरियाणा के चहुंमुखी विकास के लिए काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments