Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsजन्मदिन की शुभकामनाएं देने आए सफाई कर्मियों के साथ CM सैनी ने...

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आए सफाई कर्मियों के साथ CM सैनी ने किया नाश्ता

चंद्रशेखर धरणी: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास कबीर कुटीर में सादे तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने दिन की शुरूआत करते हुए भगवान श्री कृष्ण के चरणों में वंदना कर प्रदेश की सुख समृद्धि व आमजन के कुशलक्षेम की कामना की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा उनके साथ नाश्ता भी किया।

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर व उनके साथ नाश्ता करने आए सफाई कर्मियों ने जहां मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस सम्मान से भी वे अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री नायब सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे सफाई कर्मी आकाश व पूनम न बताया कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने उन्हें इतना सम्मान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की भी कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments