Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsCM सैनी ने गौशालाओं के लिए 216 करोड़ और चारे के लिए...

CM सैनी ने गौशालाओं के लिए 216 करोड़ और चारे के लिए दी 270 करोड़ मंजूर

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ट्यूटोरियल में आयोजित गो सेवा सम्मान समारोह कार्यक्रम में खुले दिन से धनवर्षा की। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि गो भक्तों ने गोशाला को आत्मनिर्भर बनाया है। ऐसे गो भक्तों को सम्मानित करने का अवसर मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।

सीएम ने कहा कि किसान गोशालाओं में चारा पहुंचा रहे हैं। इसके लिए मिशन मोड के तहत काम किया जाएगा। सीएम ने गोभक्तों से कहा कि प्रदेश सरकार उनका सहयोग करने में कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि गो माता की कोई भी चीज व्यर्थ नहीं है। वातावरण तक को शुद्ध बनाने में गो माता की बड़ी भूमिका है। परिवारों में पहली रोटी गाय की बनती है और हम अपनी संस्कृति संस्कार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

कईं गुणा बढ़ाया बजट

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले गायों के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट था। गो माता के संरक्षण के लिए बजट को बढ़ाकर 510 करोड़ रूपए किया गया। 2014 से पहले 215 गौशालाएं पंजीकृत थी, लेकिन आज प्रदेश में 683 गौशालाएं पंजीकृत हैं और आज यहां साढ़े 4 हजार गोवंश संरक्षित हैं। सीएम ने कहा कि इस साल सरकार ने 608 गौशालाओं को 66 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

चारे के लिए 270 करोड़ दिए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गोवंश सड़कों पर दिखाई न दे। उन्होंने कहा कि सरकार ने गोशालाओं को चारे के लिए 270 करोड़ रुपए जारी किए है। इसके अलावा गोशालाओं में 2 रूपए प्रति यूनिट की दर से बिजली दी है। गोशालाओं पर 330 सोलर पैनल लगवाए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं के लिए आज भी 216 करोड़ 25 लाख रुपए जारी किए हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा कि गाय के गोबर से क्रोमो तैयार किया गया, इससे प्राकृतिक खेती की तरफ आगे बढ़ा जाएगा। प्राकृतिक खेती से बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाकर लंपी बीमारी की रोकथाम की गई। पीएम मोदी ने ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया है। मोबाइल पशु चिकित्सालय भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

गोवंश को चारा खिलाकर दूध पिलाया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने गो सेवा सम्मेलन में शामिल होने से पहले गोवंश को हरा चारा खिलाया। साथ ही बछड़ों को दूध भी पिलाया। उन्होंने गो माता और गोपाल भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्रदेश के परिवारजनों पर सदैव बने रहने की कामना भी की। इस दौरान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग और स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments