दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LNJP अस्पताल में तीन अत्याधुनिक स्वास्थ्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ नई शुरुआत नहीं, बल्कि राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मेडिकल जेनेटिक वार्ड का उद्घाटन किया। यह दिल्ली का पहला ऐसा केंद्र है, जहां उन नवजात शिशुओं का इलाज संभव होगा, दूसरी परियोजना के रूप में नेशनल एडेवांस टेस्टिंग लैब की शुरुआत है।
इस अत्याधुनिक लैब के माध्यम से रक्त जनित रोगों की पहले ही पहचान की जा सकेगी, इनके अलावा तीसरी पहल ह्यूमन मिल्क बैंक की है, जहां उन माताओं का दूध संग्रह किया जाएगा जो अन्य नवजातों को दूध देने में सक्षम हैं।
