Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, अब CRPF संभालेगी...

CM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, अब CRPF संभालेगी जिम्मा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, अब सीएम रेखा गुप्ता की Z+ श्रेणी की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तैनात किया गया है। अब तक उनकी सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे।

Z श्रेणी की सुरक्षा, अब CRPF की कड़ी निगरानी

हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय तुरंत हरकत में आया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया। रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस द्वारा पहले से ही Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके तहत, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कुल 58 पुलिसकर्मी तैनात थे। इसमें दो स्काउट, एक पायलट, एक बुलेटप्रूफ कार और सुरक्षाकर्मियों का एक काफिला शामिल है। इसके अलावा, घर पर अतिरिक्त सुरक्षा है। अब उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी दिल्ली पुलिस के साथ-साथ CRPF के जवान भी संभालेंगे।

CM हाउस में भी बढ़ाई गई सुरक्षा

इसके अलावा CM आवास पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब किसी को बिना जांच पड़ताल के अंदर एंट्री नहीं दी जा रही है। CM हाउस में काम करने वाले दर्जनों मजदूरों को भी बाहर ही रोक दिया। अंदर केवल उन्हीं को एंट्री दी गई जिनके पास आधार कार्ड था और उनका रिकॉर्ड मौजूद था।

हमले ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

बुधवार को दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में ‘जनसुनवाई’ के दौरान CM रेखा गुप्ता पर एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, हमलावर राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया, गुजरात के राजकोट का रहने वाला है, जो आवारा कुत्तों को आश्रय गृहों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज़ था। उसने कागज़ात सौंपने के बहाने CM के पास जाने की कोशिश की और फिर उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने और धक्का देने की कोशिश की। इस घटना में CM के हाथ, कंधे और सिर पर मामूली चोटें आईं। दिल्ली पुलिस ने हमलावर को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments