Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM नायब सिंह सैनी ने पुलिस को दिया आदेश, पाकिस्तानी नागरिकों को...

CM नायब सिंह सैनी ने पुलिस को दिया आदेश, पाकिस्तानी नागरिकों को ट्रेस करने का दिया आदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। हरियाणा में राज्य सरकार ने 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश जारी किया है। अभी उन्हें हिरासत में लेने की कोई सूचना नहीं है। सीएम नायब सैनी ने गृह विभाग से पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए प्लानिंग मांगी है।

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का सिलसिला जारी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई 2025 तक भारत छोड़ने को कहा है। भारत सरकार ने लॉन्ग टर्म वीजा, डिप्लोमैटिक और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी तरह के वीजा रद्द कर दिए हैं।

अब पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्रियों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना होगा। किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार खुद ही भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर निकालेगी।

हरियाणा में हिरासत में लिए गए 460 पाकिस्तानियों में से ज़्यादातर हिंदू हैं। गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने को कहा। सरकार ने राज्य में रह रहे 460 पाकिस्तानियों को बाहर निकालने के आदेश जारी किए हैं। इनमें से ज़्यादातर हिंदू परिवार हैं। इन लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया है, लेकिन उस पर अभी तक कोई फ़ैसला नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments