Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM नायब सैनी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, बोले-भगवान कृष्ण...

CM नायब सैनी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, बोले-भगवान कृष्ण ने दिया था मानवता का संदेश !

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वह कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें। इस अभियान के साथ ही शहर के 18 सेक्टरों में एक साथ स्वच्छता महाअभियान चलेगा और उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। सीएम सैनी ने आज सुबह कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली मकबरे से स्वच्छता अभियान का आगाज किया है। दरअसल. अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया है। इस अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कि गीता की इस धरती से हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले लोगों को अमर संदेश दिया था। सीएम सैनी कहा कि धर्मनगरी में दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। यहां आने वाले लोगों को गीता के साथ स्वच्छता का भी संदेश मिले।

धर्मनगरी 18 क्षेत्रों में विभाजित

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि जिस तरह महाभारत के 18 अध्याय हैं, ठीक उसी तरह कुरुक्षेत्र शहर को भी 18 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। शहर के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों ने भी इसमें भाग लिया है। सीएम सैनी ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हम इस धरती पर रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments