Saturday, March 7, 2026
Home Current News CM मोहन यादव ने दिल्ली में की बैठक, मध्य प्रदेश के कई...

CM मोहन यादव ने दिल्ली में की बैठक, मध्य प्रदेश के कई सांसद रहे मौजूद

Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संसद सत्र के दौरान मध्य प्रदेश भवन में राज्य के सांसदों के लिए एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ सांसद, केंद्रीय मंत्री और संगठन पदाधिकारी मौजूद थे।

इस रात्रिभोज के बहाने मुख्यमंत्री ने संसद में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर चर्चा की और सभी सांसदों से समन्वय बनाकर काम करने का आग्रह किया।

किन-किन सांसदों की रही मौजूदगी?
इस खास बैठक में निम्न प्रमुख सांसद और नेता शामिल हुए:

अनिल फिरोजिया, एल मुरुगन, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर, आलोक शर्मा

फग्गन सिंह कुलस्ते, शंकरलाल वानी, गणेश सिंह, डीडी उइके, सावित्री ठाकुर

वीरेंद्र कुमार, सुधीर गुप्ता, रोडमल नागर, गजेंद्र सिंह पटेल, शिवमंगल सिंह तोमर

सुमेर सिंह सोलंकी, राहुल लोधी, महेंद्र सिंह (प्रदेश प्रभारी), सतीश उपाध्याय (सह प्रभारी)

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे