CM मनोहर लाल का सिरसा, हिसार और करनाल दौरा, बाढ़ से बने हालात का लेंगे जायजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज हिसार, सिरसा और करनाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम बाढ़ से बने हालात का जायजा लेंगे.साथ ही अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे.

इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज शाम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे. साथ ही जल से नल के लाभार्थियों से संवाद करेंगे.

आपको बता दें कि हरियाणा के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत कुरुक्षत्र और फरीदाबाद समेत अन्य 6 जिले शामिल हैं. वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित जिला अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र है.