कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए CM मनोहर लाल, जापानी भाषा में किया संबोधित

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए साथ ही इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। बता दें कि इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित भी किया। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जापानी भाषा के ऑनलाइन बेसिक कोर्स को पूर्ण करने वाले प्रथम छात्र के रूप में मुख्यमंत्री को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। CM मनोहर लाल ने कहा कि- ‘ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जापानी भाषा का ऑनलाइन कोर्स जिस समय शुरू हुआ था, मैंने प्रथम छात्र के रूप में इस कोर्स में दाखिला लिया था’ जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा में भी छोटा सा भाषण दिया।