IPC में बड़े बदलाव का बिल लेकर आई मोदी सरकार, राजद्रोह कानून होगा खत्म

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद में 3 विधेयक पेश किए। केंद्र सरकार ने भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में सुधार के लिए लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए हैं। ये तीनों कानून देश में ब्रिटिश काल से लागू हैं। वहीं अमित शाह ने बोलते हुए कहा कि अब देश में अंग्रेजों द्वारा लाए गए कानून नहीं चलेंगे और भारतीय आपराधिक कानूनों में बदलाव होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य न्याय सुनिश्चित करना है, सजा देना नहीं है।