खेती पॉलिसी समेत 8 मुद्दों को लेकर किसान संगठनों के नेता सीएम भगवंत मान के साथ बैठक करेंगे, यह बैठक दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक में किसान नेताओं की मांगों पर चर्चा की जाएगी इस बात की जानकारी भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने दी।
इससे पहले पंजाब भवन में एडीजीपी जसकरण सिंह के साथ किसान नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में पूर्व आईपीएस अधिकारी नरिंदर भार्गव भी शामिल थे।
बता दें कि किसान नेताओं के मुताबिक अगर सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है, तो प्रदर्शन को और तेज करने की योजना बनाई जाएगी।

