Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsCM मान ने किसान संगठनों को दिया बातचीत का न्योता, MSP सहित...

CM मान ने किसान संगठनों को दिया बातचीत का न्योता, MSP सहित कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में किसानों के मुद्दे और समस्याओं को हल करने के प्रयास में किसान संगठनों को बातचीत के लिए न्योता दिया है। किसान संगठन और सरकार के बीच यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में बुलाई है।

बता दें कि इस बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) फसलों के सही दाम और अन्य कृषि संबंधित समस्याओं और नीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही इस बैठक का मकसद किसानों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है, बैठक में हाल के दिनों में किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और किसान संगठनों के बीच पंजाब भवन में होने वाली यह बैठक किसानों के साथ संवाद स्थापित करने और राज्य में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, हालांकि इस बैठक में किसानों के शामिल होने पर संशय अभी भी बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments