HomeBreaking Newsपंजाब में 100 नए मोहल्ला क्लिनिक का CM मान ने किया शुभारंभ,...

पंजाब में 100 नए मोहल्ला क्लिनिक का CM मान ने किया शुभारंभ, ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम में रहे मौजूद

पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद स्थित नई अनाज मंडी में आज राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

100 नए मोहल्ला क्लिनिक का शुभारंभ

इस मौके पर ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आज से 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे एक “पवित्र दिन” बताते हुए कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

चार साल में 881 क्लिनिक

केजरीवाल ने बताया कि पिछले चार वर्षों में 881 मोहल्ला क्लिनिक बनाए जा चुके हैं और आज 109 नए क्लिनिक जोड़कर यह संख्या 990 के करीब पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 400 और क्लिनिक खोले जाएंगे, जिससे कुल संख्या लगभग 1500 हो जाएगी। उनका लक्ष्य है कि हर गांव और मोहल्ले तक मुफ्त इलाज की सुविधा पहुंचे।

‘75 साल में किसी ने नहीं दी ऐसी सुविधा’

केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद कई सरकारें आईं, लेकिन किसी ने भी इस स्तर पर आम लोगों के लिए मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं कराईं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने कम समय में यह काम करके दिखाया है।

CM मान ने विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करती है। उन्होंने कहा कि उनकी रैलियों में स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों के हकों की बात होती है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक बयानबाजी और एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगा रहता है।

जनता से समर्थन की अपील

कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने CM मान की बेटी नियामत कौर के जन्मदिन का भी जिक्र किया और जनता से उसे आशीर्वाद देने की अपील की। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पारदर्शी शासन मिले।

Read More

Hanuman Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और योग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments