पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’, CM मान ने 251 नवनियुक्त कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार जारी है इस कड़ी में चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीएम भगवंत सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने से पहले सीएम मान ने कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं से संवाद किया।

बता दें कि, इस दौरान युवाओं ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सरहाना की साथ ही सीएम भगवंत सिंह मान का आभार जताया। अलग-अलग विभाग में नवनियुक्त 251 कर्मचारियों को सीएम मान ने नियुक्ति पत्र बांटे।

सीएम भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में आज कई युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए। उन्होंने आगे कहा कि, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां मिले।