Saturday, March 7, 2026
Home Current News श्री गुरुद्वारा साहिब में CM मान ने टेका माथा, प्रदेश वासियों...

श्री गुरुद्वारा साहिब में CM मान ने टेका माथा, प्रदेश वासियों को दी बैसाखी की शुभकामनाएं

Advertisement

देशभर में बैसाखी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, इस मौके पर पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान पटियाला स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब पहुंचे और माथा टेका।

इस दौरान सीएम मान के साथ पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं, सीएम मान ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर पंजाब की खुशहाली और अमन चैन के लिए अरदास की।