Thursday, March 5, 2026
Home Current News CM मान ने शहीद SI के परिवार को एक करोड़ रुपए की...

CM मान ने शहीद SI के परिवार को एक करोड़ रुपए की मदद का एलान

Advertisement

तरनतारन में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह को पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

सीएम मान ने शहीद SI की बहादुरी को सलाम करते हुए लिखा कि उनकी हिम्मत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। पंजाब सरकार उन्हें 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देगी, साथ ही HDFC बैंक की ओर से भी बीमा के 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा कि सरकार शहीदों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है, उनका बलिदान हम सभी को सम्मान के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।