पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की लिंक सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है, इस स्क्वायड में पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। ये स्क्वायड राज्यभर में सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर जांच करेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन से 19 हजार 492 किमी लिंक सड़कों की मरम्मत योजना की शुरुआत की थी, जिस पर कुल तीन हजार चार सौ पच्चीस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, ये कदम सड़कों की गुणवत्ता में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
