HomeBreaking News12 अभ्यर्थियों को CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अब तक...

12 अभ्यर्थियों को CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अब तक 30 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में अब सरकारी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जा रही हैं। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके लागू होने के बाद से अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सुशासन का प्रमाण है।

कृषि क्षेत्र में निभाएंगे अहम भूमिका

अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी भूमिका राज्य की कृषि व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी ईमानदारी और लगन से काम करते हुए राज्य के विकास में योगदान देंगे।

प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को बढ़ावा

सीएम धामी ने राज्य सरकार के कृषि विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही सेब, कीवी, बागवानी और औषधीय पौधों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक तकनीकों का उपयोग, बेहतर विपणन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बता दें कि इस मौके पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कृषि सचिव एस.एन. पांडेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सरकार का मानना है कि इस तरह की नियुक्तियां न केवल युवाओं को रोजगार देती हैं, बल्कि राज्य के विकास को भी नई गति प्रदान करती हैं।

Read More

100km के पार पहुंचा मुंबई मेट्रो का सफर, बेंगलुरु को पछाड़ बना देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क सिस्टम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments