Tuesday, March 3, 2026
Home Current News नवांशहर जाएंगे CM भगवंत सिंह मान, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे...

नवांशहर जाएंगे CM भगवंत सिंह मान, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद

Advertisement

पंजाब में नशा तस्करों का सफाया करने के लिए सरकार ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है. जिसके तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त कर रही है साथ ही उनके घर पर बुलडोजर चलाकर नशा तस्करों को कड़ा संदेश दे रही है. पंजाब पुलिस अब तक हजारों नशा तस्करों पर कार्रवाई कर चुकी है और कई गांवों में लोगों को नशे से बड़ी राहत मिली है. इसी कड़ी में आज सीएम भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नवांशहर जाएंगे. जहां वो नवांशहर के लंगरोया गांव को नशा मुक्त घोषित करेंगे. प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है.