Homeराज्यपंजाबCM भगवंत सिंह मान मोगा रैली में होंगे शामिल, अचानक तबीयत बिगड़ने...

CM भगवंत सिंह मान मोगा रैली में होंगे शामिल, अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती

पंजाब CM भगवंत सिंह मान की रविवार को संगरूर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें बेहद थकान और कमजोरी की शिकायत हुई, जिसके बाद एहतियातन उन्हें मोहाली स्थित Fortis Hospital मोहाली में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया और फिलहाल उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और संभावना जताई जा रही है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

मोगा रेली पर CM मान ने किया पोस्ट

मोगा में होने वाली विशाल रैली को लेकर CM भगवंत सिंह मान का अभी कुछ समय पहले ही एक्स पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मोगा में मिलते हैं।

CM Mann Post

मोगा रैली में होंगे शामिल 

CM भगवंत सिंह मान की तबियत को देखते हुए मोगा में प्रस्तावित रैली के कार्यक्रम को लेकर जारी शेड्यूल में बदलाव किया गया था, और कहा गया था कि CM मान होने वाली इस रैली में शामिल नहीं होंगे।

लेकिन अब ताजाअपडेट के मुताबिक खबर मिली है कि CM मान अरविंद केदजरीवाल के साथ इस रैली में शामिल होंगे और रैली को संबोधित भी करेंगे। उनके साथ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद रहेंगे और कमेटी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

भारत की मैच में जीत पर किया था पोस्ट 

स्वास्थ्य संबंधी व्यस्तताओं के बावजूद मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर भारतीय टीम को बधाई दी।

CM Mann Post
CM Mann Post

उन्होंने लिखा कि भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी देश के लिए गौरव हैं और पूरे देश को आप पर गर्व है।

यह भी पढ़ें : US ने लिया सीरिया में हुए सैनिकों की मौत का बदला! ISIS के 30 से ज्यादा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments